Uttarakhand News 06 Mar 2026: भीमताल। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के तहत गुरुवार शाम भीमताल पहुंचे। मुख्य विकास अधिकारी भीमताल ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम भीमताल स्थित कंट्री इन’ में तय किया गया है। इस दौरे को लेकर प्रशासन विशेष रूप से सतर्क है।

सीडीओ ने निर्देश दिए हैं कि प्रवास के दौरान पूर्व राष्ट्रपति की निजता और गोपनीयता का पूर्णतः पालन किया जाए। सुरक्षा कारणों से कंट्री इन रिसॉर्ट के आसपास बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है, और खुफिया विभाग की टीमें तैनात हैं। उन्होने बताया पूर्व राष्ट्रपति कोविंद गुरुवार दोपहर 1 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे।

जहां से सड़क मार्ग द्वारा काठगोदाम होते हुए शाम करीब 3:50 बजे भीमताल पहुंचे। शुक्रवार की सुबह 10 बजे भीमताल (कंट्री इन) से चेक-आउट कर मल्ला रामगढ़ के लिए रवाना होंगे। इसके पश्चात वह सतखोल स्थित राम चंद्र मिशन हिमालयन आश्रम पहुंचेंगे। वह 8 मार्च को इसी मार्ग से होते हुए पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।