Uttarakhand News 05 Mar 2026: नानकमत्ता। क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में थारू जनजाति की लोक गायिका रिंकू राणा (लगभग 30 वर्ष) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार रिंकू राणा पत्नी महेश सिंह मूल रूप से थाना नानकमत्ता के ग्राम बिडौरी की निवासी थीं और वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नोगजा में रहती थीं। बताया जा रहा है कि बिछपुरी खेराना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें उप जिला नागरिक चिकित्सालय खटीमा लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। चूंकि घटना स्थल थाना नानकमत्ता क्षेत्र का है, इसलिए पंचायतनामा की कार्रवाई नानकमत्ता पुलिस द्वारा की जा रही है।










