Uttarakhand News 24 Feb 2026: (पौड़ी)। नजीबाबाद बुवाखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा नगर पालिका कार्यालय के समीप गैस सिलिंडरों से लदे ट्रक ने एक मासूम को रौंद दिया। दुर्घटना में मासूम की मौत हो गई।
घटना शाम करीब 6:15 बजे की है। दुगड्डा निवासी मनोज गिरी का 8 वर्षीय पुत्र अभिनंदन अपनी बुआ के साथ बाजार की ओर जा रहा था।
इसी दौरान सतपुली से कोटद्वार की ओर तेज गति से आ रहे सिलिंडरों से भरे ट्रक ने अभिनंदन को टक्कर मार दी। अभिनंदन के दोनों पैर ट्रक के पहिये की चपेट में आ गए।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लिया।
साथ ही आकस्मिक चिकित्सा सेवा वाहन 108 के जरिये अभिनंदन को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय में भेजा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।










