Uttarakhand News 24 Mar 2026: मोरी विकासखंड के दूरस्थ फीताड़ी गांव में देर रात दो लकड़ी के भवनों में अचानक आग लग गई है। गांव में अन्य भवन भी लकड़ी के होने और उनके बीच दूरी कम होने के कारण भीषण अग्निकांड का खतरा बना हुआ है। अग्निशमन सहित पुलिस, राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
जानकारी के अनुसार, गांव में लकड़ी के भवन और घनी बस्ती होने के कारण गांव में भीषण अग्निकांड का खतरा बन गया है। हालांकि ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आग लगातार फैलती जा रही है। तहसील मोरी के ग्राम फिताडीके ग्राम प्रधान ने बताया कि दो-तीन आवासीय भवनों में आग लगने की सूचना है।










