Uttarakhand News 18 June 2025 हल्द्वानी।ऑल इंडिया लीनेस सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (AILSO) की जिला इकाई सुनंदा यूके-1 के तत्वावधान में फूडीज रेस्टोरेंट में नए क्लब “वीरांगना” का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नीरजा बोरा ने क्लब की अध्यक्ष चंपा त्रिपाठी सहित सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई एवं क्लब टीम का विधिवत गठन किया।

नीरजा बोरा ने क्लब के सामाजिक उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “वीरांगना” क्लब का मूल उद्देश्य समाज सेवा को उत्कृष्टता के साथ आगे बढ़ाना है। क्लब की नव नियुक्त अध्यक्ष चंपा त्रिपाठी ने संगठन पर विश्वास जताने के लिए सभी का आभार प्रकट किया और पूर्ण निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करने का आश्वासन दिया।

नवगठित टीम इस प्रकार है:

  • अध्यक्ष: चंपा त्रिपाठी
  • उपाध्यक्ष: रूपम खन्ना
  • सचिव: लीना शर्मा
  • कोषाध्यक्ष: हेमलता वर्मा
  • प्रवक्ता (PRO): मंजू वर्श्नेय

नए सदस्यों में शामिल हैं:
शशि सिंह, प्रीति तिवारी, रश्मि लोहानी, गरिमा काबरा, मीना जोशी, सुनीता उप्रेती, रश्मि गुप्ता, बबीता निगम और मीना राणा। सभी को औपचारिक रूप से शपथ दिलाई गई और बैज पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दीं और उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का टीका और माला पहनाकर स्वागत किया गया, वहीं चंपा त्रिपाठी ने नीरजा बोरा और सीमा अग्रवाल का विशेष रूप से सम्मान करते हुए माला और उपहार भेंट किए।

कार्यक्रम का कुशल संचालन मेघा त्रिपाठी द्वारा किया गया। अंत में क्लब अध्यक्ष चंपा त्रिपाठी ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए सामूहिक सहयोग की भावना से सामाजिक सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।