Uttarakhand News 14 November 2023 रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने अपनी महिला मित्र को घर पर लाकर रख लिया। जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई की और हाथ तोड़ दिया गया। एसएसपी के आदेश पर पंतनगर पुलिस ने पति, सास और महिला मित्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पंतनगर थाने में दी तहरीर में पंत विहार कॉलोनी जवाहरनगर निवासी रूपा ने कहा है कि 24 फरवरी 2011 को उसकी शादी शोभित निवासी रुड़की (हरिद्वार) के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराली कम दहेज लाने के लिए उसका उत्पीड़न करते थे। पति और सास उसके साथ मारपीट करते थे।
कई बार पंचायत भी हुई। 24 अक्तूबर 2022 को उसके देवर मोहित और 14 जनवरी 2023 को ससुर का निधन हो गया। पति और सास ने दोनों की मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान पति ने अपनी मित्र रेनू निवासी लक्ष्मी विहार काॅलोनी रुड़की को घर पर रख लिया। विरोध करने पर 30 मई को पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। तीन जून को पंचायत के बाद पिता ने उसे ससुराल छोड़ दिया।