Uttarakhand News 09 July 2024: भीमताल। रविवार से लापता कर्मचारी का शव सोमवार शाम को संदिग्ध हालात में नगर के इंडस्टीरियल एरिया की नाली में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5:30 बजे इंडस्ट्रियल एरिया के पास बहने वाली नाली में महेश चंद्र आर्या (58) निवासी बाईपास जूनस्टेट का शव पड़ा मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों ने रविवार को थाने में महेश आर्या के लापता होने की तहरीर दी थी।
पुलिस की उनकी खोजबीन कर रही थी। उन्होंने बताया कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मृतक महेश भीमताल स्थित रेशम विभाग में तैनात थे।