Uttarakhand News 27 September 2024: नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में झील में उतराता शव देख लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस की ओर से झील से शव को निकालकर कब्जे में ले लिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे तल्लीताल डांठ के पास में लोगों को झील में एक शव उतराता दिखाई दिया। शव को देख क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना के बाद एसआई भावना बिष्ट व चीता कांस्टेबल अमित गहलोत मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाव चालक व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव को झील से बाहर निकाला। हांलाकि अभी शव की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसओ तल्लीताल रमेश बोरा ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त कराई जा रही है। शव की शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।