Uttarakhand News 05 November 2025: देहरादून। राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष उत्सव की तैयारियां देखने आज डीएम तड़के पहुंच गए। राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती महोत्सव पर प्रधानमंत्री एफआफआई परिसर में आएंगे। यहां होने वाले कार्यक्रम को भव्य बनाने तथा मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल पर 24×7 कार्यों की मॉनिटरिंग के दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज सुबह तड़के 5:30 बजे आयोजन स्थल पर पहुंच तैयारियों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।