Uttarakhand News 19 Dec 2025: देहरादून में रायपुर क्षेत्र के एक अस्पताल में बुधवार को इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, आज परिजनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर शव रखकर जमकर हंगामा किया और करीब ढाई घंटे तक धरना दिया।
बता दें कि बुधवार को रायपुर क्षेत्र स्थित प्राइमस अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई थी। परिजन लापरवाही का आरोप लगाते हुए कल से ही हंगामा कर रहे हैं।
आज थाने में ढाई घंटे तक धरना दिया था। एसपी जया बलूनी भी मौके पर पहुंचीं।वहीं, अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।










