Uttarakhand News 30 December 2025: धारी ब्लाक के बाद अब ओखलकांडा ब्लाक में तेंदुए ने महिला को दिन-दहाड़े मार डाला। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर डीएफओ, भीमताल विधायक, सीएमओ नैनीताल मौके पर जा रहे है। घटना के बाद ग्रामीणों का विभाग के प्रति भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार ओखलकांडा ब्लाक के चमोली गांव के कीटोड़ा तोक में रेखा देवी पत्नी पान सिंह गांव की अन्य महिलाओ के साथ घास काटने गई थी। इसी बीच घात लगे तेंदुए उसकर हमला कर दिया और उसे घसीट कर करीब 2 किमी जंगल ले गया।
रेखा दर्द भरी चीख सुन अन्य महिलाओं ने शोरगुल किया, लेकिन उसके बाद तेंदुए ने महिला को नहीं छोड़ा। जिससे महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों भारी आक्रोश फैल गया।
सूचना पर वन विभाग के अधिकारी की टीम पर देखने को मिला। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका के स्वजन सदमे में है। ग्रामीणों के दिलों में भय है।










