Uttarakhand News 10 Nov 2026: दीपावली पर आतिशबाजी और पटाखे फोड़ने का उत्साह राज्य में तमाम लोगों के लिए परेशानी की वजह बन गया। पटाखे जलाने और आतिशबाजी करने के दौरान असावधानी के चलते करीब 290 लोग झुलस गए। पटाखों की चपेट में आकर झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पतालों में पहुंचना पड़ा। इनमें कोई भी गंभीर रूप से झुलसने का मामला सामने नहीं आया।

दीपावली के दौरान पटाखों और आतिशबाजी को लेकर बाजारों से लेकर रिहायशी इलाकों तक लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पटाखे जलाते समय बरती गई लापरवाही और असावधानी के कारण तमाम बच्चे व युवा झुलस गए। अधिकांश लोग पटाखों की वजह से आंखों में चोट लगने से अस्पताल पहुंचे।

इसके अलावा पटाखों के धुएं से सांस लेने में तकलीफ होने पर भी तमाम लोग उपचार कराने अस्पताल गए। इनमें देहरादून में 80, पौड़ी जिले में 70, रुड़की में 47, हरिद्वार में 29, विकासनगर में 13, ऋषिकेश में 46, टिहरी में चार व चमोली एक व्यक्ति झुलसने से अस्पताल पहुंचा। श्रीनगर में तीन दिन में 25 बच्चे आंख में चोट लगाने से उपचार कराने पहुंचे।