Uttarakhand News 02 Feb 2026: भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हवालबाग अल्मोड़ा द्वारा 14 दिवसी सॉफ्ट टॉयज मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज से प्रारंभ किया गया जिस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन हवालबाग के खंड विकास अधिकारी रमेश सिंह कनवाल जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में अलग-अलग गांव से आई हुई 28 महिलाएं प्रतिभा कर रही हैं जो महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी हुई है यह कार्यक्रम 14 दिन तक चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर संस्थान के संकाय हरीश सती द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनाया का आह्वान किया गया एवं प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आवाहन किया इस कार्यक्रम में के दौरान आरसीटी के फैकल्टी राजेंद्र सिंह दयाल फर्त्याल पीयूष शाह मनोज चौहान देवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे.