Uttarakhand News 23 Feb 2026: घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पहाड़ी से आए छोटे-बड़े पत्थर ने ट्रक को चपेट में ले लिया था और एक विशाल बोल्डर ट्रक के केबिन को तोड़ते हुए सीधे चालक के ऊपर जा गिरा।
दुर्घटना के चलते नेशनल हाईवे लगभग चार घंटे तक पूरी तरह से अवरुद्ध रहा।
राहत एवं बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद बोल्डर के नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकाला जा सका। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान मुरारी लाल (55) निवासी पुदियानी, कर्णप्रयाग (चमोली) के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी देवप्रयाग भिजवा दिया है और मृतक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है। सुबह सड़क से मलबा और बोल्डर हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। तोताघाटी क्षेत्र भूस्खलन और पत्थर गिरने के लिहाज से बेहद खतरनाक ब्लैक स्पॉट माना जाता है।










