Uttarakhand News 09 Mar 2026: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मंगलवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश किया।

सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) गुरमीत सिंह का अभिभाषण हुआ।

दोपहर तीन बजे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट प्रस्तुत किया। यह पहली बार है जब राज्य गठन के बाद बजट और राज्यपाल का अभिभाषण एक ही दिन में हुआ।

वहीं, बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया।

उनका प्रदर्शन महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बेरोजगारी, भर्ती घोटाले, अंकिता भंडारी को न्याय, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की बदहाली, मानव-वन्यजीव संघर्ष, बिजली दरों में वृद्धि और स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति जैसे मुद्दों को लेकर था।