Uttarakhand News 25 Mar 2026: चंद्रपुरी में दोपहर के समय भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने पर बाइक सवार छात्र वाहन समेत सड़क पर गिर पड़ा।
सड़क में सिर लगने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित चालक ट्रैक्टर टॉली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया है।
टक्कर लगने के बाद छात्र बाइक समेत सड़क पर गिरा
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी वैभव जुनेजा (20) हरिद्वार रोड स्थित कोर कॉलेज का छात्र था। बुधवार की दोपहर वह बाइक से दुर्गा चौक की तरफ से बीएसएम तिराहे की तरफ आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक बाइक की रफ्तार अधिक थी। इसके चलते ही चंद्रपुरी में रिक्शा स्टैंड के पास बीएसएम तिराहे की तरफ से आ रही भूसे लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से वह टकरा गया। टक्कर लगने के बाद छात्र बाइक समेत सड़क पर गिर गया।
सड़क पर गिरने से छात्र के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद आरोपित ट्रैक्टर ट्रॉली चालक वाहन को छोड़कर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसा होते देख मौके पर लोगों की भीड़़ लग गई।
हादसे की सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस उसे एक चिकित्सक के यहां पर ले गई। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के स्वजन भी मौके पर पहुंचे थे। स्वजन का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।










