Uttarakhand News 21 Oct 2026: मंगलवार देर रात धमोला से आगे मैदान के पास हल्द्वानी से देहरादून जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो महिलाओं और तीन पुरुषों समेत पांच यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही कालाढूंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 20 अक्तूबर 2026 की रात करीब 9:35 बजे राहगीरों ने बस दुर्घटना की सूचना दी। बस में कुल 23 यात्री सवार बताए गए हैं। घायलों में प्रदीप चंद भट्ट (34) निवासी बेरिंग पाखू, भूपेंद्र सिंह मेहता (22) निवासी ओकरा मुनस्यारी, नेहा (24) निवासी मोती नगर, बाकोलिया, जगदंबा कॉलोनी हल्द्वानी, अंकित भट्ट (28) निवासी डूंगाखोला, अल्मोड़ा और सूरज चंद्र आर्य (27) निवासी रामवर्धन, बनरजुड़ा, बेल पोखरा, कालाढूंगी शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, बस चालक शेर सिंह घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। घायलों को प्राथमिक उपचार मिल चुका है और उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।










