Uttarakhand News 27 Mar 2026: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मजियाखेत में किराये के मकान में रहने वाली एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। महिला का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मजियाखेत क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रहीं 28 वर्षीय चंपा देवी पत्नी आनंद सिंह, मूल निवासी ग्राम पगना की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। पुलिस ने शव को कमरे के भीतर फंदे पर झूलते हुए बरामद किया।
पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई प्राथमिकी नहीं दी गई है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
स्वजन के अनुसार मृतका की यह दूसरा विवाह था। पहली शादी टूटने के बाद उसने आनंद सिंह के साथ विवाह किया था। उसकी एक सात वर्षीय बेटी भी है। बताया जा रहा है कि मृतका इंटरनेट मीडिया पर रील बनाने की शौकीन थीं।










