Uttarakhand News 22 Oct 2026: हल्द्वानी शहर के काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र स्थित जंतवाल गांव के पास 21 अक्तूबर की देर रात एक कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसा गाड़ी बैक करते समय हुआ। गनीमत रही कि कार पेड़ और झाड़ियों से टकराकर बीच में ही फंस गई और खाई में नीचे तक नहीं पहुंची।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि दोनों युवक-युवती को चोटें आई हैं। हादसा गाड़ी बैक करते हुए होने की पुष्टि हुई है। दोनों घायलों की हालत में सुधार है।










