Uttarakhand News 31 Mar 2026: रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी में खाना बनाने समय छोटा सिलिंडर फट गया। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को एसटीएच रेफर कर दिया गया है। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे कृष्णा कॉलोनी निवासी गोमती देवी घर पर रोटी बना रही थी।
इसी दौरान उसने गर्म तवा गैस सिलिंडर के पाइप में रख दिया। जिससे सिलिंडर का पाइप लीक होने के साथ ही धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि दीवार टूटकर गिर गई। घटना में 30 वर्षीय गोमती के अलावा उनका 10 वर्षीय नीरज और एक अन्य घायल हुए हैं। ट्रांजिट कैंप में एक हफ्ते में सिलिंडर फटने की ये दूसरी घटना है।










