Uttarakhand News 25 April 2026: सिंगोली भटवारी जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से 26 अप्रैल को सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक सभी गेटों से पानी छोड़ा जाएगा। परियोजना प्रबंधन के अनुसार यहां पर लगाए गए रेडियल गेट की मरम्मत और सिल्ट फ्लैशिंग के लिए यह करना आवश्यक है।

इस वजह से मंदाकिनी नदी का जल स्तर और जल प्रवाह और अधिक बढ़ेगा। कहा कि नदी के आसपास रह रहे लोगों को सचेत किया जाता है कि वे लोग ना तो स्वयं तथा ना ही अपने मवेशियों को नदी की ओर जाने दें। साथ ही खनन कार्य कर रही संस्था या व्यक्ति जो नदी क्षेत्र में मशीनों या जानवरों का प्रयोग कर रहे हैं, वे भी अपनी मशीनों, जानवरों को संबंधित अवधि में नदी क्षेत्र से दूर रखें।