Uttarakhand News 09 May 2026: चंपावत नाबालिग दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को नाबालिग छात्रा ने वीडियो साझा कर कहा कि तीनों ने मेरे साथ कुछ गलत नहीं किया है। विनोद मेरा दोस्त था और दोनों को नहीं जानती थी।
हम तीनों का कमल रावत व अर्चिता राय संग प्लान था कि उनके कमरे में जाएं और खुद ही दुष्कर्म वाला हाल बनाकर वीडियो बनाएं और उनपर आरोप लगाएं।
यह स्पष्ट कहना चाहती हूं कि उन तीनों ने कुछ गलत मेरे साथ नहीं किया है। यह वीडियो किसी के दबाव में नहीं बना रही।
माहरा ने कहा कमल रावत ने रचा षणयंत्र तो हो कार्रवाई
चंपावत : आनंद सिंह माहरा ने अपने फेसबुक वाल के माध्यम से कहा है कि वह तीन दिन से लोहाघाट चंपावत में थे। चूंकि चुनाव आने वाला है और वह चंपावत से चुनाव लड़ने की तैयारी में भी हैं। छह मई को सुबह साढ़े पांच बजे उनपर कमल रावत का फोन आया। कमल रावत पूर्व में भाजपा से जुड़ा हुआ था। अन्य लोगों को भी फोन किया।
जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी आदि को काल किया। वीडियो में कहा कि लोहाघाट से चंपावत करीब साढ़े छह बजे पहुंच गया था। कोतवाली में बताया गया कि एफआईआर नहीं लिखी जा रही है। पीड़ित परिवार की सुनी नहीं जा रही है। कोतवाल और अन्य लोगों से कार्रवाई की मांग की।
लड़की जिस अवस्था में मिली, कमल रावत ने वीडियो में दिखाया। बताया कि इसके बाद जिला अस्पताल गया, जहां लड़की अच्छे से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। वह गंभीर अवस्था में थी। जिसके बाद वापस कोतवाली जाकर कार्रवाई का दबाव बनाया और शाम को तीन लोगों पर प्राथमिकी पंजीकृत हुई।
कमल रावत से आरोपितों के बारे में पूछा गया तो शराब के नशे में होना बताया। जांच कर कार्रवाई की मांग पुलिस से की गई। पुलिस ने जांच की तो षणयंत्र कमल रावत का निकला। माहरा ने कहा कि यदि कमल रावत इसके सूत्रधार हैं, तो उनपर भी कड़ी कार्रवाई हो। लड़की पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।










