Uttarakhand News 8 June 2026: कोसी नदी में सोमवार को नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, ग्राम हिम्मतपुर ब्लाक निवासी अंकित पुत्र प्रेम सिंह और मयंक पुत्र भारत सिंह अपने दो दोस्तों आशीष और रणजीत के साथ ट्रांसपोर्टनगर के समीप कोसी नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान अंकित और मयंक नदी के गहरे हिस्से में चले गए और डूबने लगे।

साथ मौजूद युवकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने नदी में सर्च अभियान चलाया और दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि अंकित बीएसएफ की शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका था, जबकि मयंक कालाढुंगी स्थित आईटीआई में प्रथम वर्ष का छात्र था। दोनों युवकों की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मचा