Uttarakhand News 9 June 2026: गोपेश्वर में रोली के पास आज एक अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर रवाना हो गई है।

जानकारी के अनुसार, एक माह पहले उर्गम का एक युवक लापता हो गया था। वह गोपेश्वर में पॉलिटेक्निक करता था। आशंका जताई जा रही है कि यह उसी युवक का शव हो सकता है। युवक का कमरा भी उसी क्षेत्र में था। अभी पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।