Uttarakhand News 20 June 2026: उत्तर प्रदेश के यमुना सिटी क्षेत्र में कंपनी में काम करने वाले काशीपुर निवासी युवक की सहकर्मी की कथित शरारत के चलते मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। मामले में पुलिस ने दो आरोपितों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी की है।
फट गई आंत
यमुना सिटी सेक्टर-29 स्थित सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत काशीपुर निवासी समीर अपने सहकर्मियों दिलशाद व जीशान के साथ काम कर रहा था।
आरोप है कि 16 जून को सफाई कार्य के दौरान साथियों ने मजाक में समीर के मलद्वार से एयर प्रेशर पाइप लगाकर हवा छोड़ दी।
समीर दर्द से तड़प उठा और उसके शरीर से रक्तस्राव होने लगा। उसकी आंत फट गई थी। गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती समीर की मौत हो गई। समीर चार बहनों का इकलौता भाई था।










