Uttarakhand News 26 June 2026: नैनीताल झील में शुक्रवार सुबह 45 वर्षीय मनीष का शव उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को झील से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार की सुबह ठंडी सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर झील में शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम मनीष ने घर पर फोन कर गलत कदम उठाने की बात कही थी। सूचना मिलने के बाद परिजनों और पुलिस ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह उसका शव झील में उतराता मिला।

कोतवाली प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त मल्लीताल निवासी 45 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन