Uttarakhand News 16 July 2026: रुद्रनाथ ट्रैक पर स्थित ल्वींठी बुग्याल में चमोली जिले के मल्ला कुजौं गांव निवासी अजय बिष्ट (25) पुत्र दर्शन सिंह बिष्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अजय का शव एक पेड़ की टहनी पर रस्सी के सहारे लटका मिला। बृहस्पतिवार को सुबह लोगों ने अजय को पेड़ से लटका पाया।
मृतक अजय बिष्ट ल्वींठी बुग्याल में अस्थाई ढाबे का संचालन कर रहा था। जब लोगों ने ढाबे से करीब 50 मीटर की दूरी पर अजय को पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका देखा तो उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद गोपेश्वर से पुलिस व एसडीआरएफ की टीम सगर गांव से ल्वींठी बुग्याल के लिए रवाना हो गई है।










