Uttarakhand News 31 July 2026: हल्द्वानी शहर के कोतवाली मुखानी के कमलुवागांजा क्षेत्र में सड़क किनारे युवक की लाश पड़ी मिली। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी पुलिस बल के घटनास्थल खन्ना होटल के सामने कमलुवागांजा पहुंचे। मौके फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। युवक के शरीर की जांच की गई तो कोई गंभीर चोट नहीं मिली।

मृतक की पहचान उसके परिजनों ने 41 वर्ष दीपक भट्ट पुत्र उर्वादत्त भट्ट निवासी इंदिरापुरम कॉलोनी हरीपुर नायक के रूप में की। मौके पर मौजूद परिजनो ने बताया कि दीपक शराब पीने की आदी था और उसका उपचार चल रहा था। चिकित्सकों ने उसे शराब पीने को मना किया था। बीती रात वह घर से बाहर चला गया था।