Uttarakhand News 11 Aug 2026: नीती घाटी के तमक नाले में भारी बारिश के बाद आए उफान में बहा बहे कर्मचारी का अभी तक भी कोई पता नहीं चल पाया है। चमोली पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की ओर से आपदा के दूसरे दिन सुबह साढ़े छह बजे से ही तमक क्षेत्र में खोज एवं बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंचे हैं।
मंगलवार को नाले में पानी सामान्य होने के बाद आपदा के मंजर नजर आए। मलबे में ग्रिफ के वाहन दबे हुए हैं। चारों ओर मलबा ही मलबा दिखाई दे रहा है। इधर, चमोली जनपद में सोमवार से ही बारिश लगी हुई है। हालांकि बारिश हल्की है।










