Uttarakhand News 27 Aug 2026: देहरादून मोहिनी रोड के पास एक घर में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान पति ने आवेश में आकर अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पत्नी की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति रामजी पाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।