Uttarakhand News 27 Aug 2026: भीमताल के गोलूधार सोसायटी में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रांसफार्मर के पास पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने भीमताल पुलिस और ऊर्जा निगम को दी। सूचना पर एसआई महेंद्र राज पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई ने बताया कि शव बिजली के पोल पर लगे ट्रांसफार्मर के पास पड़ा हुआ है मिला है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया युवक के करंट लगने से मौत होने का अंदेशा लग रहा है।

एसआई ने बताया मृतक की पहचान अमर राम (39) पुत्र बच्ची राम निवासी घूरकूना पोस्ट ऑफिस अंडोली अल्मोड़ा के रुप में हुई है। उन्होंने कहा कि अमर राम गोलूधार में आकाश कपूर के घर पर कुक का काम करता था। आकाश कपूर ने बताया कि अमर राम ने बुधवार की रात 6 बजे फोन कर बताया था कि वह बाल काटने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब आधे घंटे बाद उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि रात 8 बजे क्षेत्र में बिजली भी गुल हो गई थी। पुलिस ने घटना का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी बुलाई है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।भीमताल के गोलूधार सोसायटी में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रांसफार्मर के पास पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने भीमताल पुलिस और ऊर्जा निगम को दी। सूचना पर एसआई महेंद्र राज पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई ने बताया कि शव बिजली के पोल पर लगे ट्रांसफार्मर के पास पड़ा हुआ है मिला है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया युवक के करंट लगने से मौत होने का अंदेशा लग रहा है।

एसआई ने बताया मृतक की पहचान अमर राम (39) पुत्र बच्ची राम निवासी घूरकूना पोस्ट ऑफिस अंडोली अल्मोड़ा के रुप में हुई है। उन्होंने कहा कि अमर राम गोलूधार में आकाश कपूर के घर पर कुक का काम करता था। आकाश कपूर ने बताया कि अमर राम ने बुधवार की रात 6 बजे फोन कर बताया था कि वह बाल काटने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब आधे घंटे बाद उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि रात 8 बजे क्षेत्र में बिजली भी गुल हो गई थी। पुलिस ने घटना का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी बुलाई है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।