Uttarakhand News 16 Sep 2026: बड़कोट में 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर यमुनोत्री धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। यमुनोत्री धाम के रावल श्री पुरुषोत्तम उनियाल समेत मंदिर के अन्य पुजारियों ने पूजा संपन्न कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई।

पुजारियों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर यमुनोत्री धाम में यह धार्मिक आयोजन किया गया।

पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना की। राष्ट्र व समाज के हित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों से उनके जीवन में यश और गौरव की कामना करते हुए पीएम ने कहा कि उनके अनुभव, समर्पण, दूरदर्शिता से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

उन्होंने कहा कि आज देश शक्ति की सप्तधारा के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है। ऐसे में प्रदेश में सामर्थ्य, संसाधनों और जनशक्ति को नए आयाम देने का प्रयास अहम है। इस दिशा में सीएम धामी के सक्रिय योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।