Uttarakhand News 2 Oct 2026: भाजपा की संगठनात्मक बैठक में प्रदेश के सभी मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी और जिलाध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन भी बैठक में शामिल होंगे। तीनों नेताओं का उत्तराखंड में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद यह पहला विस्तृत संगठनात्मक प्रवास है।
दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रदेश संगठन से लेकर जिलास्तर तक पार्टी की गतिविधियों और तैयारियों की जानकारी ली जाएगी। पहले दिन प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक रखी गई है। इसके बाद सातों मोर्चों की टीम के साथ भी संवाद प्रस्तावित है।
भाजपा ने हाल ही में राम माधव को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया था। उनके साथ बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।










