Uttarakhand News 23 Nov 2026: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर मामला गरमा गया है। दिवंगत अंकिता के माता-पिता एक्टिविस्ट योगिता भयाना के साथ देहरादून के राजपुर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने निजी चैट सार्वजनिक होने के मामले में एफआईआर दर्ज करने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
अंकिता की मां ने विनोद आर्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई, वहीं पिता ने सवाल किया कि दुनिया से जा चुकी उनकी बेटी का आखिर क्यों चरित्रहनन किया जा रहा है। इस दौरान योगिता भयाना ने निजी चैट को तोड़-मरोड़कर पेश करने और कथित वीआईपी को बचाने की कोशिश के आरोप लगाए।










