Uttarakhand News 6 Oct 2026: दिल्ली-दून हाईवे पर चेकपोस्ट के पास सोमवार रात बेकाबू ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि पुलिस की यह गाड़ी आईआरबी की थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हाईवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए रंबल स्ट्रिप भी लगाई गई हैं। इसके बावजूद भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हिस्से में रात के समय तेज गति से वाहन गुजरते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।










