Uttarakhand News 10 Oct 2026: देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी माह 20 से 30 अक्टूबर के बीच उत्तराखंड आ सकते हैं। इसके लिए तैयारियां भी चल रही हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री केदारनाथ, बदरीनाथ या फिर टिहरी आ सकते हैं।
यद्यपि, सबसे अधिक संभावना उनके केदारनाथ व बदरीनाथ में आने की बन रही है। प्रधानमंत्री अमूमन नवरात्र व दीपावली के आसपास उत्तराखंड आते रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के दृष्टिगत इन दोनों स्थानों पर तैयारियां भी शुरू हो गई है। प्रदेश भाजपा संगठन भी इस दौरे को लेकर उत्सुक है। यद्यपि, शासन स्तर से उनके दौरे की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।










