Uttarakhand News 14 Oct 2026: गुच्चुपानी चौक पर सड़क पर खुले में शराब पीने और रास्ता देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।इस दौरान दोनों में खूब मारपीट की गई। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है।

पुलिस ने शिकायत पर क्रास मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष ने कई युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरे पक्ष के युवक ने विवाद के दौरान बीच-बचाव कराने पहुंचने पर मारपीट का आरोप लगाया है।

गाली-गलौज करते हुए मारपीट
पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक पक्ष के सुमीत सैन ने शिकायत की। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वह गुच्चुपानी से अनारवाला के विजयपुर में अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गुच्चुपानी चौक पर कुछ लोग सड़क पर शराब पी रहे थे।

आरोप है कि घर जाने के लिए गाड़ी हटाकर रास्ता देने को कहा तो राजीव गुरुंग, आनंद गुरुंग, शिवा, सत्यम, मोहित शर्मा, मोहन और आकाश समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में ललित के सिर में चोट आई।

उधर, दूसरे पक्ष के सत्यम गुरुंग ने भी इस मामले में शिकायत की। उन्होंने बताया कि गाड़ी हटाने को लेकर कुछ लोगों में विवाद चल रहा था। विवाद को शांत कराने के लिए वह पहुंचा तो सुमीत सैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। उनका कहना है कि विवाद में वह बीच-बचाव कराने पहुंचे थे