Uttarakhand News 14 Oct 2026: बदरीनाथ धाम की यात्रा में इस बार नए-नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। धाम में अब तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। वहीं अभी धाम की करीब एक माह की यात्रा शेष है। बदरीनाथ धाम में पिछले दिनों यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा था।

सोमवार को धाम में 10 हजार 436 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं सोमवार तक धाम में पहुंचने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 20 लाख 13 हजार 491 पहुंच गई। इस बार श्राद्ध पक्ष के दौरान धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी रिकार्ड रही।

श्राद्ध पक्ष के दौरान बदरीनाथ में पिंडदान, तर्पण कराने और दर्शन करने वालों की संख्या दो लाख से अधिक रही। श्राद्ध के अंतिम दिन 10 अक्तूबर को बदरीनाथ में 28000 तीर्थ यात्री पहुंचे थे। हालांकि मौसम में आए बदलाव के चलते धाम में सुबह शाम ठंड भी जोरों की पड़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है।