Uttarakhand News 17 Oct 2026: देहरादून। अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी एवं उनकी माता सोनी देवी ने नई दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने सीबीआई के अधिकारियों को प्रकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं के विषय में भी जानकारी दी।
इस दौरान सीबीआई के अधिकारियों ने उन्हें अंकिता हत्याकांड के सभी पहलुओं का समुचित परीक्षण करते हुए निष्पक्ष एवं न्यायसंगत ढंग से विवेचना करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अंकिता के माता-पिता के साथ पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद रहे।










