Uttarakhand News 2 Nov 2026: जंगल से भटककर एक नीलगाय सोमवार सुबह हल्द्वानी की नवीन मंडी में आ पहुंची। मंडी में कुत्तों के पीछा करने से बचने के लिए भागदौड़ के दौरान नीलगाय का पिछला पैर टूट गया, लेकिन वह फिर भी मंडी परिसर में इधर-उधर दौड़ती रही। इस दौरान मंडी कर्मियों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।
लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन्य जीव को रेस्क्यू कर लिया गया। नीलगाय के जख्मी होने के चलते उसका उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे पुनः जंगल में छोड़ दिया जाएगा।










