Uttarakhand News 5 Nov 2026: उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। गुरुवार को एक इनोवा कार नदी में गिर गई। कार में पांच से सात लोगों के सवार होने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है। एक गंभीर घायल और दो अन्य लोगों के लापता होने की आशंका है। आपदा स्वयंसेवक राजेश रावत ओर स्थानीय गंगानी पुलिस ने घायल का रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया।