Uttarakhand News 19 Nov 2026: चंपावत जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत पछनई में बुधवार देर शाम जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई एक महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, पछनई निवासी रेवी देवी (48) पत्नी केदार सिंह बुधवार देर शाम अपनी एक साथी महिला के साथ पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी साथ गई महिला कलावती देवी ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

सूचना पर चल्थी चौकी प्रभारी राजेश कठायत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ग्रामीण रमेश सिंह महराना ने बताया कि मृतका के चार बच्चे हैं।