Uttarakhand News 19 Nov 2026: हल्द्वानी शहर में एएनटीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार देर रात 116 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी यूपी के रामपुर के घुड़दौड़ा स्थित चांदनी चौक का रहने वाला चंद्र प्रकाश है। देर रात चेकिंग के दौरान टीम ने जब सड़क पर अकेले खड़े युवक को देखा तब पूछताछ की। तलाशी में उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह स्मैक ऊधमसिंह नगर के किच्छा निवासी चमन सरदार नामक व्यक्ति से खरीदकर लाया था।
पुलिस के अनुसार बरामद हुए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये है।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी जिससे स्मैक खरीदकर लाया था उसकी तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।










