Uttarakhand News 27 Nov 2026: रुद्रपुर के रेशमबाड़ी इलाके में एक सिक्योरिटी गार्ड की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। बताते हैं कि लीलाधर, निवासी रेशमबाड़ी, को चाकू से गोदा गया। हमले में उसके भांजे सहित तीन अन्य घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में ले जाया गया है जहां परिजनों ने कोहराम मचा दिया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।