Uttarakhand New 29 Aug 2026: भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हवालबाग अल्मोड़ा द्वारा 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह मटियानी एनआरएलएम के एरिया कोऑर्डिनेटर कमल जोशी आरसीटी के फैकल्टी हरीश सती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आवाहन किया गया तथा प्रशिक्षण के पश्चात रोजगार रूप में मशरूम की खेती एक आजीविका का जरिया बन सकता है इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में तकनीकी प्रशिक्षण यादवेंद्र शाह एवं सामान्य उद्यमिता प्रशिक्षण हरीश सती द्वारा दिया जाएगा











