Uttarakhand News 23 June 2026: हल्द्वानी के मीरा मार्ग में मंगलवार की देर रात समावादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी की जूते के शोरूम भीषण आग लग गई।
आग से लाखों का सामना खाक हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के दौरान मौके पर अन्य व्यापारियों के बीच अफरातफरी का माहौल रहा।










