Uttarakhand News 17 April 2026: थाना कैम्पटी क्षेत्र में विकासनगर से जखोल त्यूणी जा रहा एक ट्रक जमुना पुल से मसूरी बैड के बीच अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरा।

इस हादसे में चालक को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि परिचालक अभी लापता है। जिसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम यमुना में सर्च अभियान चला रहा है।

गुरूवार की अर्धरात्रि को 1 बजे यह हादसा हुआ है। उक्त ट्रक विकासनगर से सरकारी गल्ले की दुकान का राशन लेकर जखोल त्यूणी गोदाम में छोड़ने जा रहा है। लेकिन इस बीच ट्रक यमुना पुल और मसरी बैंड के बीच अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही थाना कैम्पटी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां घायल ट्रक चालक को रेस्क्यू कर लिया गया है। जिसे उपचार के लिए नैनबाग के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चालक की पहचान उदय सिंह (27) पुत्र गगन सिंह निवासी त्यूणी, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। जबकि परिचालक संदीप अभी भी लापता है। जिसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम यमुना नदी में सर्च अभियान चला रहा है।