Uttarakhand New 1 Sep 2026: अल्मोड़ा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सोमेश्वर तहसील क्षेत्र के हवालबाग ब्लॉक अंतर्गत वडयूड़ा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। देर रात करीब दो बजे तेज बारिश के चलते पहाड़ी से मलबा एक मकान में घुस गया। हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की दबकर हुई मौत। मृतकों में प्रेमा देवी पत्नी राजेंद्र राम, कल्पना आर्या पुत्री राजेंद्र राम, मनीष कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार हैं।

बताया जा रहा है कि मलबे में दबने वालों में एक महिला और उनके बेटा-बेटी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ, फायर सर्विस, आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।