Uttarakhand News 30 Oct 2026: अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करने और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने जा रही सामाजिक कार्यकर्ता एवं आंदोलनकारी सरस्वती देवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

दरअसल, शनिवार को श्रीनगर में भाजपा की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ यात्रा का शुभारंभ होना है। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रतिभाग करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान सरस्वती देवी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करने समेत महिला सुरक्षा के मुद्दे उठाने की मांग की थी।

बताया गया कि जैसे ही सरस्वती देवी अंकिता भंडारी का पोस्टर हाथों में लेकर अपने घर से बाहर निकलीं, पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें मौके पर ही हिरासत में ले लिया।