Uttarakhand News 22 June 2026: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा सेना भर्ती रैलियां आयोजित कराने का आग्रह किया, ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल सके।

कैबिनेट मंत्री महाराज के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके अकबर रोड स्थित शासकीय आवास पर हुई मुलाकात में उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि जब वह लोकसभा में रक्षा मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष थे, तब उत्तराखंड में कई बार सेना भर्ती रैलियां आयोजित करवाई थीं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड शत प्रतिशत साक्षर हो चुका है और युवाओं का फिजिकल स्टैमिना भी अच्छा है। यहां हर परिवार से कोई न कोई सदस्य सेना में है।

उन्होंने रक्षा मंत्री से आग्रह किया कि इस परिदृश्य को देखते हुए उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड, नेवी, एयर फोर्स और थल सेना की अधिक से अधिक भर्तियां करवाई जाएं।